कांग्रेस ने राज्यों में चुनावों के बाद देशभर में गैस, पेट्रोल व डीज़ल के दाम बढ़ने के खिलाफ 'महंगाई मुक्त भारत अभियान' शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी ने कहा, "31 मार्च को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता अपने घरों के बाहर व सार्वजनिक जगहों पर गैस सिलिंडर को माला पहनाकर, घंटी और ड्रम बजाकर प्रदर्शन करेंगे।"