विधायक के यहां ईडी रेड में कुछ नहीं मिला, AAP बोली- BJP डरा रही है
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर नेताओं को डराया जा रहा है। मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर, ऑफिस और अस्पताल पर 48 घंटे चली ईडी रेड में कोई दस्तावेज़ या पैसा बरामद नहीं हुआ है।