ईडी अधिकारियों पर हमला निंदनीय है, बनाना रिपब्लिक नहीं है पश्चिम बंगाल: राज्यपाल बोस
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को कहा कि ईडी अधिकारियों पर हमला निंदनीय है। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल बनाना रिपब्लिक नहीं है। हिंसा रोकने की पूरी ज़िम्मेदारी (राज्य) सरकार की है...अगर सरकार ऐसा नहीं कर पाती है तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।" बकौल बोस, सरकार को लोकतंत्र में ऐसी बर्बरता को रोकना चाहिए।