पश्चिम बंगाल विधानसभा ने सोमवार को बीजेपी के विरोध के बीच राज्य में केंद्रीय एजेंसियों (ईडी, सीबीआई) के दुरुपयोग के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव के पक्ष में 189 जबकि इसके खिलाफ 69 वोट पड़े। सदन में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सीबीआई और ईडी के खिलाफ इस तरह का प्रस्ताव विधानसभा के नियमों के खिलाफ है।