ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ विधानसभा में 19 सितंबर को प्रस्ताव लाएगी टीएमसी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ राज्य विधानसभा में 19 सितंबर को एक प्रस्ताव लाएगी। पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने कहा, "केंद्र द्वारा विभिन्न राज्यों में गैर-बीजेपी सरकारों को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।"