दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि आज ईडी ने दिल्ली की राजिंदर नगर सीट से 'आप' विधायक व पार्टी के एमसीडी चुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक को समन किया है। सिसोदिया ने ट्वीट किया, "दिल्ली सरकार की शराब नीति से हमारे एमसीडी चुनाव इंचार्ज का क्या लेना देना? इनका (बीजेपी) टारगेट शराब नीति है या एमसीडी चुनाव?"