प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सीतापुर (उत्तर प्रदेश) की जेल में सपा सांसद आज़म खान से मनी लॉन्डरिंग से जुड़े एक मामले में सोमवार को पूछताछ की। खबरों के अनुसार, यह मामला रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी को कथित तौर पर विदेशों से मिली फंडिंग से जुड़ा है। गौरतलब है, आज़म खान यूनिवर्सिटी चलाने वाले ट्रस्ट के प्रमुख हैं।