ईडी ने पात्रा चॉल ज़मीन घोटाला मामले में शिवसेना नेता संजय राउत को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले ईडी ने मुंबई के बलार्ड एस्टेट में अपने ज़ोनल ऑफिस में राउत से 6-घंटों से अधिक समय तक पूछताछ की। दरअसल, रविवार सुबह राउत के आवास पर पहुंचे ईडी अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की और आवास की तलाशी ली थी।