ईडी ने सोनिया गांधी को नया समन जारी किया, जुलाई के आखिर तक जांच में शामिल होने को कहा
ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कहा है कि वह 'नैशनल हेराल्ड' से जुड़े कथित धनशोधन मामले में जुलाई के आखिर में पेश होकर अपना बयान दर्ज कराएं। दरअसल, गांधी ने खराब सेहत के मद्देनज़र ईडी से पेशी की तारीख कुछ सप्ताह के लिए आगे बढ़ाने का आग्रह किया था। उन्हें आज यानी 23 जून को पेश होना था।