ईडी मेरे खिलाफ बयान देने के लिए बेटी की शादी के वेंडर्स पर दबाव डाल रही है: राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू को पत्र में लिखा है कि महाराष्ट्र सरकार गिराने में भूमिका निभाने से इनकार करने के बाद ईडी उन्हें परेशान कर रही है। बकौल राउत, "ईडी...मेरी बेटी की शादी के डेकोरेटर्स व अन्य वेंडर्स को बुलाकर बयान देने के लिए धमका रही है कि मैंने उन्हें कैश में ₹50 लाख दिए।"