ईडी मेरे पीछे नहीं आएगी क्योंकि मैं बीजेपी का सांसद हूं: संजय पाटिल
महाराष्ट्र के सांगली से बीजेपी सांसद संजय पाटिल ने रविवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनके पीछे नहीं आएगा क्योंकि वह बीजेपी के सांसद हैं। उन्होंने कहा, "हमें दिखावे के लिए ₹40 लाख की लग्ज़री कार भी ऋण लेकर खरीदनी पड़ती है। ईडी यह देखकर हैरान हो जाएगी कि हमने कितना कर्ज़ा ले रखा है।"