अमेरिका, ईरान से संवर्धित यूरेनियम भंडार खत्म करने और भविष्य में संवर्धन न करने की गारंटी मांग रहा है जिसे ईरान मानने से इनकार कर रहा है। मध्यस्थों ने दोनों देशों के बीच मतभेद दूर करने के लिए कई प्रस्ताव दिए लेकिन दोनों अपने-अपने रुख पर कायम हैं। इससे पश्चिम-एशिया में जंग होने का खतरा मंडराता दिख रहा है।