ईरान ने की भारतीय जहाज़ पर अमेरिका के हमले की निंदा, तीन लोगों की गई थी जान
ईरान ने 3-भारतीय नाविकों की मौत वाले अमेरिकी हमले की कड़ी निंदा की है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने इसे क्रूर हमला बताते हुए 'सशस्त्र लूट' और 'सरकारी समुद्री डकैती' कहा। उन्होंने मृतकों के परिवारों और भारतीय नागरिकों के प्रति संवेदना जताई और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अमेरिका को इस कार्रवाई के लिए जवाबदेह ठहराने की अपील की।