ईरान में 3 भारतीय नागरिक हुए लापता, विदेश मंत्रालय ने तेहरान के सामने उठाया मुद्दा

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ईरान में 3 भारतीय नागरिक लापता हो गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "यह मामला दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास और तेहरान स्थित ईरानी विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया गया है। लापता नागरिकों का पता लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता का अनुरोध किया गया है।"