ईरान से फिर तेल खरीद सकता है BPCL, आयात पर बातचीत की शुरू: रिपोर्ट
मनीकंट्रोल के अनुसार, सरकारी तेल रिफाइनर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने भविष्य में कच्चे तेल के संभावित आयात की तैयारी के लिए ईरानी सप्लायर्स के साथ बातचीत शुरू कर दी है। कंपनी US-ईरान समझौते पर स्पष्टता का इंतज़ार कर रही है जिससे प्रतिबंध हट सकते हैं। फिलहाल ईरान 21 अगस्त तक तेल का निर्यात कर सकता है।