कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के उस दावे को झूठा बताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने वाले राहुल गांधी ने कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानंद को प्रणाम नहीं किया था। कांग्रेस नेता नितिन अग्रवाल ने एक वीडियो शेयर किया जिसके अनुसार, राहुल ने विवेकानंद मेमोरियल (कन्याकुमारी) में विवेकानंद की मूर्ति के दर्शन किए थे।