ईवीएम को दोष देना संकेत है कि कांग्रेस गुजरात चुनाव में हार स्वीकार कर चुकी है: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस द्वारा ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया जाना इस बात का संकेत है कि वह गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर चुकी है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस सिर्फ दो चीज़ें जानती है- चुनाव से पहले मोदी को गाली देना और मतदान के बाद ईवीएम को दोष देना।"