ईशा देओल और भरत तख्तानी तलाक के 2 साल बाद दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले आए नज़र
ऐक्ट्रेस ईशा देओल शनिवार को अपने पूर्व पति भरत तख्तानी के साथ दिवाली पार्टी में पहुंचीं। तलाक के दो साल बाद दोनों ने वेन्यू में जाने से पहले साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। 12 साल की शादी के बाद 2024 में अलग होने का एलान करने वाले ईशा और भरत पार्टी में हाथों में हाथ डाले चलते भी नज़र आए।