ईशा रिखी ने की रैपर बादशाह से शादी करने की पुष्टि, शेयर की पहली तस्वीर
पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने सिंगर बादशाह से शादी की पुष्टि कर दी है। शादी से जुड़े एक यूज़र के सवाल पर ईशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा, "हां, मैं शादीशुदा हूं।" इसके बाद ईशा ने बादशाह संग एक तस्वीर भी शेयर की। गौरतलब है, इस साल मार्च में ईशा और बादशाह की शादी की तस्वीर सामने आई थी।