inshorts

ईशा अंबानी ने काले रंग का गाउन पहनकर मेट गाला 2023 में की शिरकत, सामने आईं तस्वीरें

बिज़नेसवुमन ईशा अंबानी ने सोमवार को काले रंग के साड़ी गाउन में मेट गाला 2023 में शिरकत की। उनके वन शोल्डर आउटफिट को फैशन डिज़ाइनर प्रबल गुरुंग ने तैयार किया जिसमें क्रिस्टल व मोती जड़े थे। इसके साथ ईशा ने लग्ज़री फैशन ब्रांड शनैल का मिनी बैग लिया। स्टाइलिस्ट प्रियंका कपाड़िया ने इंस्टाग्राम पर ईशा की तस्वीरें शेयर की हैं।