inshorts

ईश्वर किम करदाशियां और मुझे साथ लाएंगे: रैपर कान्ये वेस्ट

अपना नाम बदलकर 'ये' करने वाले रैपर कान्ये वेस्ट ने किम करदाशियां के साथ शादी के दौरान गलतियां करने की बात स्वीकारते हुए कहा है कि ईश्वर उन दोनों को एक साथ लाएंगे। उन्होंने कहा, "मैंने...ऐसे काम किए...जो एक पति होने के नाते स्वीकार्य नहीं थे।" उन्होंने कहा, "जब ईश्वर किमये (किम और कान्ये) को मिलाएंगे तो...लाखों परिवार... प्रभावित होंगे।"