गायिका लता मंगेशकर के निधन पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ईश्वर सुंदर आवाज़ों के ज़रिए बात करते हैं...आज भारत के लिए बहुत ही दुखद दिन है क्योंकि स्वर कोकिला अपने नश्वर शरीर को छोड़ गई हैं। उनकी आवाज़ ने उन्हें अमर कर दिया है।"