ईश्वरप्पा ने खुद इस्तीफा देने का फैसला किया, पार्टी आलाकमान का दबाव नहीं था: सीएम बोम्मई

कर्नाटक के मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा के ठेकेदार की कथित आत्महत्या मामले में इस्तीफा देने की घोषणा के बाद राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा है कि इस्तीफा देना उनका अपना फैसला है। उन्होंने कहा कि उनके (ईश्वरप्पा) ऊपर आलाकमान (बीजेपी) का कोई दबाव नहीं था। बकौल बोम्मई, विवाद खत्म होने तक ईश्वरप्पा कैबिनेट में नहीं रहना चाहते।