inshorts

ईसी के नियमों के उल्लंघन को लेकर केजरीवाल व 'आप' के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन व 'अन्य दलों पर झूठे आरोप लगाने' को लेकर 'आप' व इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। 'आप' द्वारा शेयर की गई एक वीडियो पर शिरोमणि अकाली दल के आपत्ति जताने के बाद कार्रवाई हुई। पंजाब में कल मतदान होगा।