ईसी के फैसले के खिलाफ ठाकरे गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 22 फरवरी को सुनवाई करेगा

चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता और 'तीर-कमान' चुनाव चिह्न देने के फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल (22 फरवरी) सुनवाई करेगा। एससी मामले में कल दोपहर 3:30 बजे सुनवाई करेगा। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने कहा, "एससी उम्मीद की आखिरी किरण है।"

Load More