निर्वाचन आयोग ने पंजाब व उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली विभाग, डाक विभाग, यातायात, रेलवे, डीडी, बीएसएनएल, एआईआर और नागरिक उड्डयन विभाग के लोगों को पोस्टल बैलट से मतदान की अनुमति दी है। इसके अलावा यूपी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग व पंजाब में एफसीआई, एफसीसीए और ईसी द्वारा अधिकृत पत्रकारों को भी यह अनुमति मिली है।