ईसी ने बीजेपी नेता अभिजीत गंगोपाध्याय के प्रचार करने पर 24 घंटे के लिए लगाई रोक
चुनाव आयोग (ईसी) ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर मंगलवार को तमलुक (पश्चिम बंगाल) से बीजेपी उम्मीदवार व पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय के चुनाव प्रचार करने पर शाम 5 बजे से अगले 24 घंटों तक रोक लगा दी। ईसी ने गंगोपाध्याय को आचार संहिता के दौरान सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।