उच्चतम स्तर से अब तक 50% टूटे ओला इलेक्ट्रिक के शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर मंगलवार को 3% से अधिक टूटकर ₹74.82 पर आ गए जिसके साथ ही इसके शेयर अपने उच्चतम स्तर से अब तक 50% से अधिक टूट चुके हैं। कंपनी के शेयर 20 अगस्त 2024 को ₹157.53 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। गौरतलब है, ओला इलेक्ट्रिक के शेयर का आईपीओ मूल्य ₹76 प्रति शेयर था।