उचित दाम की मांग को लेकर महाराष्ट्र विधानभवन में प्याज़ की माला पहनकर पहुंचे एनसीपी विधायक

महाराष्ट्र के किसानों के लिए प्याज़ के उचित दाम मिलने की मांग को लेकर एनसीपी विधायक गले में प्याज़ की माला पहने व सिर पर प्याज़ की टोकरी रखकर मंगलवार को विधानभवन पहुंचे। अपनी मांग को लेकर विधायकों ने विधानभवन की सीढ़ियों पर प्रदर्शन किया जिसमें सदन में विपक्ष के नेता अजित पवार, छगन भुजबल व अनिल देशमुख शामिल हुए।