उच्च ब्याज दरों के बावजूद 2022-23 में बैंक लोन में 13% की होगी बढ़ोतरी: फिच

रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने सोमवार को कहा कि उच्च ब्याज दरों के बावजूद मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान भारत में बैंक लोन में मज़बूत वृद्धि होगी। फिच ने अनुमान लगाया कि 2022-23 में बैंक लोन में 13% की बढ़ोतरी होगी जो 2021-22 में 11.5% थी। बकौल फिच, लोन में वृद्धि से बैंकों का मुनाफा बढ़ने का अनुमान है।