महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे रणबीर के खिलाफ हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, बिना दर्शन के लौटे

अभिनेता रणबीर कपूर मंगलवार को अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ उज्जैन (मध्य प्रदेश) के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे जहां हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्हें बिना दर्शन किए लौटना पड़ा। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि रणबीर खुद बता चुके हैं कि वह बीफ खाते हैं तो ऐसे व्यक्ति को मंदिर में कैसे प्रवेश दिया जा रहा है।