उत्तराखंड में 15 जगहों के नाम बदले जाने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने कहा, "उत्तराखंड का नाम भी उत्तर प्रदेश 2 कर दीजिए।" उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून और उधमसिंह नगर ज़िले के कई जगहों व मार्गों के नाम बदल दिए हैं।