उत्तराखंड के पूर्व CM रावत ने दलित IAS अफसर पर दिया 'विवादित' बयान, हुई आलोचना

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के खनन सचिव और दलित आईएएस अफसर ब्रजेश संत पर विवादित बयान दिया है। रावत ने राज्य में अवैध खनन होने का दावा किया था और इससे जुड़े सवाल पर कहा, "शेर कुत्तों का शिकार नहीं करते।" उनके बयान की उत्तराखंड आईएएस असोसिएशन ने निंदा की है।