तमिलनाडु के मंत्री दुरई मुरुगन ने भाषा-परिसीमन विवाद के बीच महाभारत का संदर्भ देते हुए कहा है कि उत्तर भारत में एक महिला के कई पुरुषों से विवाह की परंपरा रही है। उन्होंने कहा, "हमारी संस्कृति में एक पुरुष एक महिला से शादी करता है लेकिन उत्तर भारत में एक महिला पांच या दस पुरुषों से विवाह कर सकती है।"