उतार-चढ़ाव के बीच मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार
शुरुआती उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को शेयर बाज़ार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 150 अंक की गिरावट के साथ 84,628 जबकि निफ्टी 29 अंक की मामूली गिरावट के साथ 25,936 पर बंद हुआ। सेंसेक्स-30 में सूचीबद्ध 21 कंपनियां लाल निशान पर बंद हुईं। सबसे बड़ी गिरावट ट्रेंट (1.54%) और आईसीआईसीआई बैंक (1.05%) के शेयरों में दर्ज की गई।