उतार-चढ़ाव भरे साल में शेयर बाज़ार ने दिया शानदार रिटर्न, निवेशकों की दौलत ₹30 लाख करोड़ बढ़ी
विदेशी निवेशकों की भारी निकासी, टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताओं, हाई-वैल्यूएशन और रुपए की कमज़ोरी जैसी चुनौतियों के बावजूद भारतीय शेयर बाज़ार ने 2025 में मजबूत प्रदर्शन किया है। इस साल BSE के सेंसेक्स में करीब 8% की बढ़त दर्ज हुई जिससे बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹30.20 लाख करोड़ बढ़कर ₹472 लाख करोड़ के पार पहुंच गया।