inshorts

उत्तर प्रदेश में अज्ञात बदमाश पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली मारकर हुए फरार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार की रात कुछ अज्ञात बदमाश एक पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली मारकर फरार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नीरज कुमार जादौन के अनुसार, "घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।" बकौल जादौन, जांच के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।