उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 58 सीटों पर मतदान हुआ शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 ज़िलों की 58 सीटों पर गुरुवार सुबह मतदान शुरू हो गया। इस चरण में कुछ मंत्रियों (श्रीकांत शर्मा, चौधरी लक्ष्मी नारायण, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और अनिल शर्मा) और पंकज सिंह समेत 623 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। यूपी में मतगणना 10 मार्च को होगी।