उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक हुआ 57.79% मतदान

चुनाव आयोग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 57.79% मतदान हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 ज़िलों की 58 सीटों पर हुए मतदान में मुज़फ्फरनगर में शाम 5 बजे तक सर्वाधिक 62.14% वोटिंग हुई है। राज्य में 7 चरणों में मतदान होना है और मतगणना 10 मार्च को होगी।