उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष बने करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष नियुक्त हुए यशपाल आर्य

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी ने करन माहरा को उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है जबकि यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। वहीं, खटीमा सीट से विधायक भुवन कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। बीते दिन कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह बरार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और प्रताप सिंह बाजवा को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया था।