राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने शनिवार को बताया कि उत्तराखंड के जोशीमठ में सुबह 05:58 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस ने ट्वीट किया कि भूकंप का केंद्र जोशीमठ से 31 किलोमीटर दूर ज़मीन से 5 किलोमीटर नीचे था। भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की रिपोर्ट्स सामने नहीं आई हैं।