उत्तराखंड के मंत्री हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से हटाया गया, बीजेपी ने किया निष्कासित

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सलाह पर मंत्री हरक सिंह रावत को उनके पद से हटा दिया है। वहीं, बीजेपी ने अनुशासनहीनता के लिए हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रावत कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।