inshorts

उत्तराखंड के लिए 'आप' ने जारी किया 10 सूत्रीय एजेंडा, 18+ महिला को ₹1000/माह देने का वादा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरिद्वार (उत्तराखंड) में विधानसभा चुनाव को लेकर 10-सूत्रीय एजेंडा जारी किया है। इसमें 300-यूनिट बिजली मुफ्त, 18+ महिलाओं को ₹1000/माह, हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का वादा किया गया है। बुज़ुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराने और उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की भी बात कही गई है।