उत्तराखंड के सीएम ने भ्रष्टाचार की शिकायतों को रिपोर्ट करने के लिए जारी किया फोन नंबर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में भ्रष्टाचार की शिकायतों को रिपोर्ट करने के लिए एक नंबर '1064' जारी किया है। बकौल धामी, "सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार की शिकायत हो तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए।" वहीं उन्होंने कहा, "हम अपनी संस्कृति को बचाने के लिए अभियान चलाएंगे।"