उत्तराखंड कैबिनेट ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए 'उत्तराखंड खेल नीति 2021' को मंज़ूरी दी

उत्तराखंड कैबिनेट ने मंगलवार को 'उत्तराखंड खेल नीति 2021' मंज़ूरी दे दी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस नीति के तहत हर साल प्रदेश के 2600 खिलाड़ियों को ₹2000-₹2000/माह छात्रवृत्ति दी जाएगी और आठ साल की उम्र से खिलाड़ियों की पहचान के लिए फिज़िकल एंड स्पोर्ट्स एप्टीट्यूड टेस्ट लागू किया जाएगा। गौरतलब है, कैबिनेट बैठक में कुल 30 प्रस्ताव लाए गए थे।