उत्तराखंड में चुनाव से पहले भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह बीजेपी में हुए शामिल
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गए। इस दौरान उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। कैड़ा ने कहा, "मैं बीजेपी कार्यकर्ता के तौर पर आजीवन ईमानदारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करूंगा।"