उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि अगर बीजेपी आगामी विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता में बनी रही तो राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। उन्होंने कहा, "इससे विवाह, तलाक, ज़मीन-जायदाद और उत्तराधिकार...जैसे विषयों पर सभी...नागरिकों के लिए...समान कानून होगा...चाहे वो किसी भी...धर्म में...विश्वास रखते हों।" बकौल धामी, यह घोषणा बीजेपी का संकल्प है।