उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है, "मौसम विभाग द्वारा...अगले 2-3 दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र...मुख्य सचिव से बात कर आपदा प्रबंधन विभाग...पुलिस प्रशासन और सभी ज़िलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।" वहीं, सोमवार को चमोली और उत्तरकाशी ज़िले के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।