inshorts

उत्तराखंड में रोज़गार मुहैया कराने के लिए अरविंद केजरीवाल ने की 6 घोषणाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को उत्तराखंड में रोज़गार मुहैया कराने के लिए 6 घोषणाएं कीं और कहा, "हमारी सरकार बनने के 6-महीने के भीतर 1 लाख सरकारी नौकरियां तैयार की जाएंगी।" बकौल केजरीवाल, "हर घर रोज़गार दिया जाएगा...जबतक उस बेरोज़गार युवा को रोज़गार नहीं मिल जाता...हर परिवार से...एक युवा को ₹5,000/महीना मिलेंगे।"