उत्तरी कर्नाटक को अलग राज्य बनाने की कोई योजना नहीं: मंत्री के बयान के बाद सीएम बोम्मई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को कहा, "उत्तरी कर्नाटक को....अलग राज्य बनाने के लिए...सरकार के स्तर पर कोई योजना या प्रस्ताव नहीं है।" उन्होंने राज्य के मंत्री उमेश कट्टी के 'कर्नाटक के 2 राज्य' वाले बयान पर कहा, "...उन्हें खुद जवाब देना चाहिए।" बकौल कट्टी, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024....के बाद 50 राज्य बनाने का फैसला लिया है।"